Advertisement
50 से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री 5 से 30 नवंबर तक RIC में

इस प्रदर्शनी की एक विशेष बात यह है कि इसमें प्रदर्शित सभी कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। कलाकृतियों की कीमत लगभग ₹10,000 से ₹2,00,000 तक रखी गई है, जिससे कला प्रेमियों और नए कला संग्राहकों को अपनी पसंद एवं बजट के अनुसार मूल कलाकृतियां खरीदने का अवसर मिलेगा।
कलाकारों के हित में RIC की विशेष पहल
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी कला को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। विशेष बात यह है कि कलाकृतियों की बिक्री पर RIC केवल 5 प्रतिशत कमीशन लेगा। जहां सामान्यतः कई निजी आर्ट गैलरी में कलाकृतियों की बिक्री पर 40 से 50 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है, वहीं RIC का यह न्यूनतम कमीशन कलाकारों को उनकी कला का अधिकतम आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से रखा गया है।
RIC का उद्देश्य केवल कला प्रदर्शनियों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि कलाकारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उनकी कला को उचित पहचान दिलाना और जयपुर में एक सशक्त कला केंद्र एवं कला बाजार विकसित करना भी है।
RIC लगातार विकसित कर रहा है कला और कलाकारों के लिए बेहतर मंच
उल्लेखनीय है कि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर इससे पहले भी ‘रंग-ए-राजस्थान’ आर्ट एग्जीबिशन और ‘The Legendary Masters of Indian Art’ जैसी महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुका है। ये प्रदर्शनियां भी कलाकृतियों की बिक्री के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं, जिनमें 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। इन आयोजनों के माध्यम से RIC ने कला प्रेमियों, कला संग्राहकों और कलाकारों के बीच एक बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक श्री निहाल चंद गोयल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में RIC की क्यूरेटर सुश्री निखत अंसारी द्वारा इस प्रदर्शनी को क्यूरेट किया गया है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान और क्यूरेटोरियल अनुभव के माध्यम से युवा कलाकारों को एक सुव्यवस्थित और बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की यह पहल प्रदेश की नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कला बाजार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


