Excise officer and SHO suspended in Morena poisonous liquor scandal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुरैना के जहरीली शराब कांड में आबकारी अधिकारी और थानेदार निलंबित

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 4:44 PM (IST)
मुरैना के जहरीली शराब कांड में आबकारी अधिकारी और थानेदार निलंबित
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, थाना प्रभारी व आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुरैना में जहरीली शराब दुर्घटना अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। कमिश्नर ग्वालियर-चंबल ने जांच दल बनाया है, जिसने जांच शुरू कर दी है। जो भी व्यक्ति दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में प्रथमदृष्टया सुपरविजन में लापरवाही पाए जाने पर, जिला आबकारी अधिकारी मुरैना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के लिए अलग से एक टीम भी भेजी जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
ज्ञात हो कि मुरैना जिले के दो गांवों में शराब पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। इनमें से 11 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, वहीं आठ से ज्यादा बीमार हैं। इन बीमारों का मुरैना के जिला अस्पताल और ग्वालियर के अस्पताल मंे इलाज जारी है। वहीं मृतकों के परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement