मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों की अदला-बदली आरबीआई के काउंटरों पर जारी रहेगी लेकिन व्यावसायिक बैंकों में इन्हें नहीं बदला जा सकेगा। आरबीआई ने कहा, आरबीआई ने लोगों से कहा है कि 500 और 1,000 रुपये के नोटों को उनके काउंटर पर बदलवाया जा सकेगा। बयान के मुताबिक, हालांकि, यह सुविधा अन्य व्यावसायिक बैंकों पर अब उपलब्ध नहीं होगी।
सरकार ने गुरुवार को तत्काल भाव से पुराने नोटों की अदला-बदली बंद कर दी थी। हालांकि, लोग 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं। ज्ञातव्य है कि आज से बैंकों और डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करना बंद कर दिया है। वहीं कुछ जगहों पर अभी 500 के पुराने नोट चलेंगे लेकिन 1000 के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे