Exchange of list of nuclear installations between India, Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत, पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जनवरी 2019 9:51 PM (IST)
भारत, पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान
नई दिल्ली। भारत व पाकिस्तान ने मंगलवार को परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया। इस सूची का आदान-प्रदान 1988 में हस्ताक्षरित एक समझौते के आधार पर किया गया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत और पाकिस्तान ने आज कूटनीतिक माध्यमों के जरिए एक साथ नई दिल्ली और इस्लामाबाद में परमाणु प्रतिष्ठानों व सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। इस सूची का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमला रोकथाम समझौता के तहत किया गया है।" बयान में कहा गया है, "इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए और यह 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ। अन्य बातों के साथ इस समझौते के तहत हर साल की एक जनवरी को दोनों देश एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों व सुविधाओं के बारे में सूचित करते हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement