Advertisement
EVM मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है: राजीव रंजन

उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को सभी राजनीतिक पार्टियों के सामने पारदर्शिता के साथ तैयार किया जाएगा, जिसके लिए सबसे पहले मशीन के पुराने डाटा को समाप्त किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह लोड किये जाएंगे। इसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के सामने मॉक पॉल कर मशीन को सील किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सेक्टर अधिकारी की देख-रेख में स्ट्रोंग रूम तैयार किए जाएंगे। इन स्ट्रोंग रूम में मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को सीसीटीवी कैमरों और पैरामिल्ट्री सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रोंग रूम की खिड़कियों को सील तथा दरवाजों को ऑबर्जवर व उम्मीदवार के हस्ताक्षर युक्त स्लिप से डबल लॉक किया जाएगा। इन स्ट्रोंग रूम की 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी।
रंजन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे हरियाणा में 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लें, क्योंकि यह अवसर उन्हें 5 साल बाद ही प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


