Advertisement
सबकुछ ठीक है, अभी चर्चा के लिए दिल्ली जा रहे हैं : उपेंद्र कुशवाहा

इसके अलावा, जब उनसे महुआ सीट के संदर्भ में सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि मैं बाकी चीजें दिल्ली से लौटकर बताऊंगा। फिलहाल, कुछ नहीं कह सकता। कुल मिलाकर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि आप लोग चर्चा को ज्यादा हवा मत दीजिए। सबकुछ ठीक हो जाएगा।
वहीं, जब इस संबंध में नित्यानंद राय से भी सवाल किया गया, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का जिक्र कर कहा, “उपेंद्र कुशवाहा बोले हैं कि सब ठीक जाएगा, तो ठीक हो जाएगा।”
इससे पहले, मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपने इस बयान से बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी थी कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उनके इस बयान को सीट बंटवारे को लेकर उनकी असंतुष्टि का परिणाम बताया गया था।
बता दें कि रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों का बंटवारा किया था। इस बंटवारे के तहत भाजपा और जेडीयू के खाते में 101-101 सीटें दी गई। इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी चिराग पासवान को 29, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को छह- छह सीटें दी गई।
इस सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या आवंटित नहीं हो पाई। कई घरों में आज खाना नहीं बना होगा। लेकिन, कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जो दिखती नहीं हैं।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


