Advertisement
कांग्रेस की हर पीढ़ी ने संविधान और बाबा साहब आंबेडकर का अनादर किया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों से गरीब कल्याणकारी योजनाएं बनाकर गरीब लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। यही कारण है कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। बड़ौली ने कहा कि पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने गरीबों और वंचितों के जीवन आसान किया है। भाजपा सरकार ने डॉ. भीम राव आंबेडकर से जुड़े पांच प्रतिष्ठित स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी नायब सरकार गरीब हित में लगातार निर्णय लेकर गरीब लोगों को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हर रोज प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा सत्ता में जनता की सेवा करने के लिए आती है, जबकि कांग्रेस सत्ता का उपभोग करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


