Events on the occasion of Republic Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का चौगान में किया पूर्वाभ्यास

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जनवरी 2018 11:03 PM (IST)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का चौगान में किया पूर्वाभ्यास
जयपुर। राष्ट्रीय पर्व (26 जनवरी) गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुत किये जाने वाले कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास बुधवार को चौगान स्टेडियम में किया गया। जिला स्तरीय समारोह में आयोजित होने वाले बैण्ड वादन, सहगान परेड, एनसीसी, स्कॉउट गाइड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास विभिन्न विद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) मोहनलाल यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. प्रवीण कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) हरि सिंह मीणा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement