Even after finding binoculars, Congress: Shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूरबीन से भी ढूंढने पर भी नहीं दिखेगी कांग्रेस : शाह

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 11:20 PM (IST)
दूरबीन से भी ढूंढने पर भी नहीं दिखेगी कांग्रेस : शाह
शिवपुरी/गुना/ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर न केवल तंज कसे, बल्कि उपहार भी उड़ाया और कहा कि राहुल गांधी को दूरबीन से भी देखने पर कांग्रेस ढूंढे नहीं दिखेगी। शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला। शाह ने कहा कि, "राहुल गांधी राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का सपना देख रहे है, जबकि यहां भाजपा का पैर अंगद की तरह जमा हुआ है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता, राहुल गांधी को शेख-चिल्ली की तरह सपने देखना बंद कर जमीनी हकीकत से वाकिफ होना चाहिए।" शाह ने भाजपा के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि, आने वाले दिनों में कांग्रेस को वे दूरबीन लगाकर भी नहीं ढूंढ पाएंगे। शाह ने शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन केा संबोधित किया, गुना में रोड शो करने के बाद ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। उसके बाद दिल्ली के लिए निकल पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement