EU, US seek mutually acceptable outcomes on metal tariffs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

EU, US के बीच धातुओं पर लगे आयात शुल्क पर होगी चर्चा

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 मार्च 2018 10:28 AM (IST)
EU, US के बीच धातुओं पर लगे आयात शुल्क पर होगी चर्चा
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका के बीच कारोबार को लेकर वार्ता होगी। इस चर्चा में अमेरिका की ओर से एल्यूमिनियम और इस्पात पर लगाया गया आयात शुल्क भी शामिल होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईयू के कारोबार के आयुक्त माल्मस्ट्रॉम ने वाशिंगटन में अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस से मुलाकात की और अमेरिका द्वारा एल्यूमिनियम और इस्पात पर लगाए गए आयात शुल्क से छूट की मांग की। बयान के मुताबिक, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और ट्रंप प्रशासन के साथ इस्पात और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क सहित साझा हितों के कारोबीरी मुद्दों पर जल्द चर्चा शुरू करने पर सहमति बन गई है।’’गौरतलब है कि ट्रंप ने आठ मार्च को इस्पात पर 25 फीसदी जबकि एल्यूमिनियम पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने संबंधी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए थे, जिसे लेकर दुनियाभर के कई कारोबारी देशों में रोष है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement