Entries invited for awards on books by childrens authors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल साहित्य रचनाकारों की पुस्तकों पर पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2023 9:55 PM (IST)
बाल साहित्य रचनाकारों की पुस्तकों पर पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित
उदयपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, राजस्थान, द्वारा बाल साहित्य सृजनकर्ताओं से विभिन्न विधाओं एवं विशिष्ट क्षेत्रों हेतु अकादमी की पुरस्कार योजनान्तर्गत सत्र 2023-24 प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि पुरस्कार हेतु पुस्तक 28 जून तक अकादमी के पते पर प्रेषित की जा सकती हैं। पुस्तक भेजने के लिए निर्धारित तथ्यों व शर्तों के अनुसार रचनाकार राजस्थान का निवासी हो, पुस्तक संकलन, सम्पादन एवं शोध ग्रन्थ (डिग्री हेतु) आदि न हो। पुस्तक का प्रकाशन वर्ष (1 जनवरी से 31 जनवरी दिसंबर के मध्य) 2020, 2021, 2022 का ही हो। इससे पूर्व की पुस्तकें स्वीकार नहीं होंगी। पुस्तक का प्रथम संस्करण ही साक्ष्य होगा। पुस्तक में धर्म, राष्ट्र, सम्प्रदाय,जाति सहित स्त्रियों आदि के प्रति कोई विद्वेषपूर्ण तथ्य, भाषा, संकेत, चित्र आदि न हों। लेखक किसी अन्य की सामग्री या रचना को अपना बताकर यदि भेजता है और उसका बाद में भी पता लगता है तो अकादमी आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर सकेगी। प्रत्येक प्रस्ताव हेतु चार प्रतियों में पुस्तक भेजनी होंगी। लेखक लिफाफे पर ही किस वर्ग में प्रविष्टि भेज रहे हैं, अंकित करेंगे। प्रस्ताव लेखक या अन्य कोई व्यक्ति भी पुस्तकें भेज सकते हैं। जिन रचनाकारों को अकादमी से पूर्व में वर्ष 2022-23 हेतु पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, वे आगामी तीन वर्षों तक आवेदन के पात्र नहीं होंगे। भेजी गई पुस्तक पर लेखक, उत्तराधिकारी व प्रकाशक की सहमति अनिवार्य है। पुस्तक पर पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, पूरा पता, प्रकाशक वर्ष, प्रेषक का नाम, मोबाईल नं. तथा हस्ताक्षरयुक्त पर्ची किताब के प्रथम पृष्ठ पर चिपकाना अनिवार्य होगा। पुरस्कार हेतु भेजी गई पुस्तकें वापस नहीं की जाएगी। अकादमी के सदस्य इसके पात्र नहीं होंगे। पुस्तकें इस पते पर निर्धारित तिथि तक अवश्य प्रेषित करें। अधिक जानकारी के लिए सचिव, पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, अकादमी संकुल, जे-15, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, झालाना डूंगरी, जयपुर व फोन नंबर 0140-2992922 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement