बाडमेर। कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2013 मंगलवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक दो सत्र में जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिले में निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबन्ध किये गये है।
शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा को सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि उक्त परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए आयोग से प्राप्त निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा के दोरान अभ्यार्थियों की अवांछनीय गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होने कहा कि अभ्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व उनकी पूर्ण तलाशी ली जाए ताकि परीक्षा के दौरान नकल पर अंकुश लग सकें। साथ ही गलत परीक्षार्थी प्रवेश नहीं हो सके इसके लिए अभ्यार्थी की फोटो एवं रोल नम्बर का पूर्ण सावधानी से मिलान करने के पश्चात् ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाए।