Advertisement
ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में पात्रजनों को अधिकाधिक करें लाभान्वितः संभागीय आयुक्त

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पालनहार योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने, यूडीआईडी कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त कार्मिक लगाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को अभिलेखों का नियमित संधारण करने एवं आपसी सहमति से भूमि बंटवारे के मामलों में प्रगति लाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधों के संरक्षण एवं मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।
कृषि विभाग को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को अधिकाधिक लाभ दिलाने तथा पशुपालन विभाग को वैक्सीनेशन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन स्कीम एवं सुलभ शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त ने ग्राम धौरमुई में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर विभागीय प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को टीबी रोगियोेें की स्क्रीनिंग में प्रगति लाने एवं मरीजों के मोबाइल नंबर सहित प्रतिदिन रिपोर्ट संधारित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक विकास अधिकारी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से चामड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के बाहर कीचड़ भराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
धौरमुई में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 5 पात्रजनों को, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 7, खाद्य सुरक्षा योजना के तहतह आधार सीडिंग, केवाईसी, एलपीजी आईडी मैप करने के 35 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 3, किसान गिरदावरी एप पर 115 लोगों को जानकारी प्रदान कर 47 किसानों को एप डाउनलोड करवाया गया। आपसी सहमति से 5 आवेदन निस्तारित, नामांतरण के 12, जाति प्रमाण पत्र 54, भू राजस्व शुद्धिकरण के 18, स्वामित्व योजना में पट्टे वितरित किये गये। स्वच्छ भारत मिशन में 10 पात्रजनों को लाभान्वित, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में 24 आवेदन प्राप्त हुये। एनसीडी स्क्रीनिंग 193 की गई तथा 378 का उपचार किया गया।
इसी प्रकार हथैनी में आयोजित शिविर में लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 10, किसान गिरदावरी एप में 55, मूल निवास 42 व 56 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये। भूराजस्व शुद्धिकरण में 19 प्रकरणों को निस्तारित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 530 पशुपालकों को लाभान्वित कियागया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता, ब्लॉक विकास अधिकारी विनय मित्र, नायब तहसीलदार संजय गुर्जर, सरपंच रीना रानी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


