Enforcement wing will be established to prevent smuggling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब की तस्करी रोकने के लिए इन्फोर्समेंट विंग स्थापित होगी

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 7:51 PM (IST)
शराब की तस्करी रोकने के लिए इन्फोर्समेंट विंग स्थापित होगी
चंडीगढ़। हरियाणा में शराब की तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के दृष्टिïगत हरियाणा सरकार ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त (ईटीसी) की अध्यक्षता में एक इन्फोर्समेंट विंग स्थापित करने का निर्णय लिया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज यहां वर्ष 2018-19 के लिए राज्य की आबकारी नीति की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दृढ़ता से इसका प्रचलन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के साथ आबकारी एवं कराधान विभाग प्रदेशभर में इन्फोर्समेंट गतिविधियां चला रहा है और शराब की तस्करी और अवैध बिक्री के अनेक मामले पकड़े गए हैं। यद्यपि इन्फोर्समेंट विंग स्थापना से ऐसे मामलों पर बड़े पैमाने पर अंकुश लगाया जा सकेगा।एक प्रश्न के जवाब में श्री कौशल ने वर्ष 2017-18 को आबकारी राजस्व के लिए सफल बताया और कहा कि राज्य को इस वर्ष फरवरी तक वैट सहित 5,682 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में राज्य का आबकारी राजस्व 11.71 प्रतिशत था जो वर्ष 2017-18 में बढक़र 13 प्रतिशत हो गया है।एक प्रश्न के जवाब में कौशल ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान प्रदेश में 3,451 शराब की दुकाने थी परन्तु कम्पोजिट वेंड्स और प्रभावी योजना के परिणाम स्वरूप इसकी संख्या को 2,323 तक नीचे लाया गया। इस प्रकार, वर्ष 2017-18 में शराब की इन दुकानों की संख्या में 33 प्रतिशत की कमी परिलक्षित होती है। इस अवसर पर आबकारी एवं कराधाना आयुक्त आशिमा बराड़ भी उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement