Energy Minister reviewed Govardhan Parikrama Marg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2017 11:41 AM (IST)
ऊर्जा मंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया
मथुरा-वृंदावन। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा भी लिया और भगवान गिरिराज का दूध से अभिषेक किया। मंत्री ने परिक्रमा मार्ग में यात्रियों के चलने के लिए रेत बढ़ाने और गिट्टी, मोरंग हटाने के आदेश दिए। मंत्री ने पेयजल व मोबाइल टॉयलेट के इंतजाम की जानकारी ली। इस दौरान श्रीकांत ने मुड़िया मेले के लिए बसें, मोबाइल हेल्थ यूनिट, पुलिस राइडर्स की गश्त, शिकायत के लिए चैकी की जानकारी ली। परिक्रमा मार्ग में 10 बिजली ट्रांसफार्मर पर फेंसिंग का काम किया गया है। नंगे तारों की जगह 600 मीटर एचटीएबी केबल, 15.20 किलोमीटर ट्री कटिंग की गई है। परिक्रमा पथ पर 107 पुराने पोल बदले गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1620 पोलों पर पीवीसी प्लास्टिक लगवाई गई है।
श्रीकांत ने इससे पहले मथुरा स्थित आवास में जनसुनवाई की और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के आदेश दिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement