Encounter on between terrorists, security forces in Bandipora-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 09:29 AM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने हाजिन क्षेत्र के परिबल गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद गांव को चारों ओर से घेर लिया, जिस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मुठभेड़ जारी है।’’ आपको बता दें कि पिछले दिनों पाक सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया था। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया था कि मंगलवार देर रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के तंगधर क्षेत्र में छिपकर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। पाक फायरिंग में नियंत्रण रेखा पर फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन (एफडीएल) पर तैनात कांस्टेबल एस.के मुर्मू को गोली लगी थी। उन्हें श्रीनगर में सेना के अस्पताल में ले जाया गया जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement