encompass of AshaWorkers on the CMO Office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 3:04 PM (IST)
डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
झज्जर। आशावर्कर और यूनियन की प्रधान से एक डॉक्टर द्वारा की गई बदतमीजी से खफा आशा वर्करों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। जिलेभर से आईं आशावर्करों ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंची आशावर्करों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर के खिलाफ नारे लगाए और चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी डॉक्टर जब तक माफी नहीं मांगेगा तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारी नेता ममता यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने एक आशावर्कर के साथ दुुव्र्यवहार किया था। इसके चलते आशावर्करों में रोष है। जब तक डॉक्टर आशावर्करों के बीच आकर माफी नहीं मांगेगा तब तक आंदोलन चलेगा। इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement