employees has given donated 17 goods to kurukshetra University -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्मचारी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को दी 17 वस्तुएं दान

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 10:11 PM (IST)
कर्मचारी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को दी 17 वस्तुएं दान
कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर एनआईटी पुस्तकालय में कर्मचारी रहे चौधरी दिलीप सिंह ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 17 वस्तुएं दान में दी। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय में रखने के लिए चौधरी दिलीप सिंह परिवार ने एक पुराना चरखा, बिलौनी, गिडगम, घी का बारा, कड़ाही, दरी बुनने का पंजा, दीया, लैम्प, ओखल, मूसल, हुक्का, घाघरा, दुकानिया, दरी, ताख-तखड़ी और चिमटा आदि प्राचीन हरियाणावी सभ्यता से जुड़ी वस्तुएं धरोहर हरियाणा संग्रहालय को भेंट की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement