Advertisement
लोकसभा में पैंशन वित्त विधेयक पास करने के विरोध में जींद मुख्यालय पर कर्मचारियों ने जताया रोष

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी, जिला प्रधान विक्रमसिंह व जिला सचिव राजकुमार श्योकंद एवं मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा कोथ ने कहा कि पैंशन हमारा हक है कोई खैरात नहीं। लोकसभा में पैंशन वित्त विधेयक पास करने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि सरकार पैशनभोगियों के विरोध वाले इस विधेयक को वापस ले और रिटायर कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों का संरक्षण करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने यह विधेयक वापस नहीं लिया गया तो संघ की तरफ से भविष्य में तीव्र आन्दोलन व अन्य विरोध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों के विभिन्न पैंशनर्ज संगठनों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा एवं एकता को मजबूत बनायें और अपने अधिकारों व हितों के लिए संघर्ष करें तभी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न पैंशनर्ज संगठनों के पदाधिकारियों व अन्य रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे। सभी ने एकजुटता के साथ रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों व अधिकारों की आवाज उठाई और रिटायर्ड कर्मचारियों के अहित वाले इस काले कानून को वापस लेने की सरकार से मांग की ताकि बुजुर्ग नागरिकों पैंशनर्ज को भी जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग का लाभ मिल सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


