Employee of punjab university block the road and protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने रोडजाम कर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 2:37 PM (IST)
पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने रोडजाम कर किया प्रदर्शन
पटियाला। पंजाब यूनिवर्सिटी में मुलाजिम जत्थेबंदियों का संघर्ष रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। जिस के चलते शुक्रवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी की सभी जत्थेबंदियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर चंडीगढ़ बठिंडा रोड को बंद कर धरना दिया। जिस से दोनों तरफ की ट्रैफिक को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर एक कर्मचारी राजू कल सुबह से आमरण अनशन पर बैठा है। कर्मचारी राजू ने कहा की यूनिवर्सिटी प्रशासन एक बार भी उनके पास आ कर उनकी मांगों को पूरा करने के लिए बात नहीं की है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन सेवामुक्त कर्मचारियों को बाहर नहीं करता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वही वेतन नहीं मिलने को लेकर भी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि एक-दो दिन में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

[# Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement