बाड़मेर। कारेली नाड़ी इलाके में गुरुवार को पानी के टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरे जलदाय विभाग के एक कार्मिक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जमीन से करीब 100 फीट ऊंचाई पर बने टैंक में कर्मचारी के उतरने के बाद अचानक पानी सप्लाई चालू होने से बने दबाव ने युवक को टैंक के अंदर खींच लिया। इससे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।