Emphasis on better management and community participation in schools, SMC/SDMC Master Trainer Training concludes in Lalsot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन व सामुदायिक भागीदारी पर जोर, लालसोट में SMC/SDMC मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 6:49 PM (IST)
विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन व सामुदायिक भागीदारी पर जोर, लालसोट में SMC/SDMC मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न
लालसोट । शिक्षा विभाग की पहल पर विद्यालयों में पारदर्शी प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय SMC/SDMC मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालसोट में किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के 42 प्रधानाचार्य और व्याख्याता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय तभी सशक्त बन सकता है जब अभिभावक, शिक्षक और समुदाय मिलकर काम करें। सुप्रबंधन, स्वच्छ विद्यालय और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ही विद्यालय वास्तव में हमारा अपना विद्यालय बन सकता है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, बिहारीलाल वर्मा और प्रधानाचार्य मोहन उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन ज्ञान प्रकाश मेहरा और दयाराम गुर्जर ने किया।
कार्यक्रम प्रभारी आर.पी. अभिनंदन त्रिवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में बाल अधिकार अधिनियम 2009, राज्य नियम 2011, बाल संरक्षण एवं जेंडर संवेदनशीलता, विद्यालय विकास योजना निर्माण प्रक्रिया, समग्र शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, वित्तीय प्रबंधन व अनुदान उपयोग, मिड-डे मील संचालन और जनसहयोग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।
सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, योजना निर्माण और समीक्षा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि अब मास्टर ट्रेनर आगामी पीईईओ, यूसीईईओ स्तर के दो दिवसीय प्रशिक्षणों में एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों से अभिभावक जागरूकता बढ़ाने और समुदाय को विद्यालय विकास से जोड़ने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यालय प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा विद्यार्थी हित में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement