Advertisement
Elesto : नक्शा अप्रूव्ड कराने के बाद बिल्डर ने किए कई उल्लंघन, ए ब्लॉक में नहीं छोड़ा ग्रीन एरिया, आवंटियों ने की जेडीए में शिकायत

रेरा का दरवाजा खटखटाने की तैयारीः
इधऱ, पता चला है कि एलेस्टो के कई आवंटी अब बिल्डर की मनमानी और नियमों के उल्लंघन को लेकर राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में भी जाने की तैयारी कर चुके हैं। इन आवंटियों का कहना है कि बिल्डर ने ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा है। मांगने पर भी रेरा में उपलब्ध नक्शे के अनुसार पार्किंग नहीं दी जा रही है। इसलिए एलेस्टो में फ्लैट्स की बिक्री पर रोक यानि (स्टे) लगवाया जाए।
ग्राहकों को झूठ बोलकर बेचे जा रहे फ्लैटः
बिल्डर हर आवंटी को कह रहा है कि पूरे फ्लैट बिकने और सोसायटी बनने के बाद रेरा से पार्किंग अलॉट होगी। जबकि रेरा कभी भी किसी प्रोजेक्ट में पार्किंग अलॉट करता ही नहीं है। बल्कि बिल्डर की ही जिम्मेदारी है कि फ्लैट की रजिस्ट्री होने के साथ ही वह आवंटी को पार्किंग फिजिकली औऱ कागजी अलॉट करे ताकि बाद में कोई झगड़ा ना हो।
बिल्डर अभी इसलिए नहीं दे रहा है पार्किंगः
दरअसल, रेरा की वेबसाइट पर जो बिल्डिंग का नक्शा उपलब्ध है, उसमें स्टिल्ट और पार्किंग प्लान में 30 चार पहिया और 30 दो पहिया पार्किंग दर्शाई हुई हैं। जबकि ए ब्लॉक में बिल्डर ने 42 फ्लैट बनाए हैं। अब वह पार्किंग एरिया में 30 की जगह 42 कार पार्किंग करना चाहता है। इसके लिए हर पार्किंग का साइज छोटा कर रहा है। दो पहिया पार्किंग की तो बात ही नहीं कर रहा है। इसका असर यह होगा कि बाद में गाड़ियां या तो एक -दूसरे से खड़ी करते और बाहर निकालते समय टच होंगी या गेट ही नहीं खुलेगा। इस बात को लेकर आए दिन सोसायटी के निवासियों में झगड़े होंगे। कोई सामान्य आदमी भी समझ सकता है कि 30 कार पार्किग की जगह में 42 गाड़ियां कैसे खड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


