electricity shortage affecting crop in jodhpur region-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसलों की बैरन बनी बिजली, आक्रोशित किसान आंदोलन की राह पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 08:57 AM (IST)
फसलों की बैरन बनी बिजली, आक्रोशित किसान आंदोलन की राह पर
जोधपुर। राज्य से मानसून लौट गया है। खेतों में फसलें खड़ी हैं और उन्हें अब प्यास लगी है लेकिन, किसान इन फसलों को पानी कैसे पिलाए क्योंकि बिजली इन फसलों की बैरन बन गई है। जोधपुर में पिछले 5-7 दिन से विद्युत सप्लाई में बहुत ज्यादा अनियमितता है। एग्रीकल्चर के सप्लाई ब्लॉक को घटाकर 6:30-7 घंटे से पांच-छह घंटे कर दिया गया है। इसके बावजूद ब्लॉक सप्लाई 7-8 बार में पांच-पांच मिनट की ट्रिपिंग के बाद मिल रही है। किसान अत्यधिक परेशान हैं, नियमित सप्लाई नहीं मिलने से खेत तक पानी पहुंचने से पहले ही पॉवर कट हो रहा है। इससे फसलों की प्यास बढ़ती ही जा रही है। इन हालात में किसान खेतों को छोडक़र अब आंदोलन की तैयारी में हैं। बिजली की मांग को लेकर जोधपुर आए किसानों ने बताया कि अब आंदोलन के अलावा दूसरा कोई रास्ता ही नहीं बचा है। डिस्कॉम अधिकारियों को सुनाई पीड़ा

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement