election dates for 5 states may be pronounced on january 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5 राज्यों के चुनावों का ऎलान 4 तक संभव

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 8:00 PM (IST)
5 राज्यों के चुनावों का ऎलान 4 तक संभव
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऎलान किसी भी वक्त होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों से चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू करने को कहा है। कैबिनेट सचिव और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर तथा पंजाब के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में आयोग ने पहले जारी निर्देशों को संकलित करके भेजा है, जिनमें कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी तरीके से लागू होनी चाहिए। आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले और नहीं किए जाने वाले कार्यो की सूची में सार्वजनिक स्थान के दुरूपयोग से बचना, प्रचार के लिए सरकारी वाहनों के इस्तेमाल से बचना, राज्य सरकार की वेबसाइटों से राजनीतिक पदाधिकारियों की तस्वीरें हटाना और सत्तारूढ पार्टी की मदद के लिहाज से विज्ञापनों के लिए सरकारी धन के इस्तेमाल पर रोक लगाना शामिल है।

[@ तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement