Election Commission steps up efforts to increase voting percentage in Datia, Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश के दतिया में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश, चुनाव आयोग ने प्रयास किए तेज

khaskhabar.com: बुधवार, 15 जुलाई 2026 5:48 PM (IST)
मध्य प्रदेश के दतिया में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश, चुनाव आयोग ने प्रयास किए तेज
भोपाल । मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव होने जा रहा है। मतदान का प्रतिशत बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मतदाता चुनाव में मतदान करें, इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश संजीव कुमार झा ने बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। दतिया विधानसभा में होने वाले उप निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार में तेजी लाएं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें।
इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, बॉन्ड ओवर, वल्नरेबल मतदान, इंटर-स्टेट नाकों पर की जा रही कार्रवाई, अवैध हथियारों की जब्ती, पेड न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिल रही शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement