Advertisement
फर्जी वोटरों पर श्वेत पत्र लाए चुनाव आयोग, पूरा डाटा होने के बाद भी गड़बड़ियां क्यों : दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि जब सारा डेटा आयोग के पास है, तो फर्जी वोटरों की समस्या कैसे बनी हुई है? यह एक गंभीर मुद्दा है और जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह हरियाणा में अपराध का बढ़ता ग्राफ हो या चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियां, जनता सब समझ रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी जनता की आवाज को और मजबूत करेगी और उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि 15 से 25 अगस्त तक जेजेपी की सभी जिला कार्यकारिणी और राज्य इकाई का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हलका स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा। उन्होंने कहा कि सितंबर तक जेजेपी का संगठन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और इसके बाद जेजेपी का स्थापना दिवस 9 दिसंबर को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर दिन रात मेहनत करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


