Election Commission sent RSMMLs Deputy GM from Udaipur to Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव आयोग ने आरएसएमएमएल के डिप्टी जीएम को उदयपुर से जयपुर भेजा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अप्रैल 2024 6:11 PM (IST)
चुनाव आयोग ने आरएसएमएमएल के डिप्टी जीएम को उदयपुर से जयपुर भेजा
उदयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के स्वच्छ व निष्पक्ष पारदर्शी से संपादन कराने के लिए आदर्श आचार संहिता के पूर्ण पालन के साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर नियंत्रण की कड़ी में चुनाव आयोग ने राजस्थान स्टेट माइंस एण्ड मिनरल्स लि के एक अधिकारी को चुनाव संबंधी गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की है। मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर राजस्थान स्टेट माइंस एण्ड मिनरल्स लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (माइनिंग) राजीव वर्मा को कॉर्पोरेट ऑफिस उदयपुर से हटाकर अग्रिम आदेश तक रजिस्टर्ड ऑफिस जयपुर में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए है। कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) सुरेश कुमार जैन ने आदेश जारी कर वर्मा को तुरंत प्रभाव से रिलीव करते हुए जयपुर रजिस्टर्ड कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने को कहा है। गौरतलब है कि वर्मा पर ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे। उन्हें सीसीटीवी कैमरे में वसूली करते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के लिए वसूली करने का वर्मा पर आरोप है। इसी आधार पर वर्मा पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement