Elderly couple murdered in Bhind, son missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिंड में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटा गायब

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2023 11:56 AM (IST)
भिंड में बुजुर्ग दंपति की हत्या, बेटा गायब
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की कुल्हाड़ी मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई है। दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। घटना के बाद से बेटा गायब है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौ थाने के छैंकुरी गांव की है। यहां के 65 वर्षीय हर ज्ञान और उनकी 55 वर्षीय पत्नी राम श्री के शव गुरुवार की सुबह घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिले। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी यादव ने संवाददाता को बताया कि दंपत्ति की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। एफएसएल के दल को मौके पर बुलाया गया है। हत्या किसने की और क्यों की, इस बात की जांच की जा रही है। दंपत्ति का बेटा गायब है इसलिए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस वारदात में बेटे का हाथ तो नहीं है। फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं और पुलिस जांच में जुटी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement