Eight industries including women entrepreneurs, two weavers and one handicraft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला उद्यमी सहित आठ उद्योगों, दो बुनकरों और एक हस्तशिल्पी को मिलेगा राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019 4:39 PM (IST)
महिला उद्यमी सहित आठ उद्योगों, दो बुनकरों और एक हस्तशिल्पी को मिलेगा राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार
जयपुर। एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 8 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार व दो बुनकर और एक हस्तशिल्पी को राजस्थान बुनकर रत्न व राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नामों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी का उद्योग रत्न पुरस्कार भीलवाड़ा की द्वारकेश प्रोडक्ट्स को दिया जाएगा। एसीएस उद्योग डॉ. अग्रवाल ने बताया किं मुख्यमंत्री अषोक गहलोत द्वारा राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कारों का वितरण 19 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित एमएसएमई कॉन्कलेव में किया जाएगा। पुरस्कार स्वरुप एक-एक लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में उद्योगों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी, वहीं प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में नवाचारों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों को और अधिक बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा। महिला उद्यमियों के लिए अलग से उद्योग रत्न पुरस्कार रखने से महिला उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलने लगा है। उन्होंने एमएसएमई काॅन्कलेव की तैयारियों का भी जायजा लिया। आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल ने बताया कि टर्नओवर में उत्कृृष्ठ वृृद्धि के लिए सूक्ष्म उद्यम श्रेणी में गंगानगर के विशाल फूड प्रोडक्ट, लघु उद्यम श्रेणी में जोधपुर के खेमचंद हैण्डीक्राफ्ट और हनुमानगढ़ के गंगाराम राइस एण्ड जनरल मिल्स व मध्यम उद्यम श्रेणी में जयपुर की ट्रेडिशनल गैलेरी को राजस्थान उद्येग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ व्यवसायिक व्यवहार हेतु सूक्ष्म उद्यम श्रेणी में जयपुर की इलेक्ट्रोमेक, लघु उद्यम श्रेणी में उदयपुर की टेम्पसेन्स इंस्ट्रूमेंन्ट्स और मध्यम उद्यम श्रेणी में श्रीगंगानगर की अनंता मेडिकेयर को उद्योग रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।
आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि महिला उद्यमियों में भीलवाड़ा की द्वारकेश प्रोडक्ट्स को दिया जाएगा। महिला उद्यमी मानकंवर द्वारा द्वारकेश प्रोडक्ट्स में आयूर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ बुनकर का पुरस्कार दौसा के रघुबीर सिंह बुंदेला और कोटा की जेनब बानो और हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार राजसमंद के टेराकोटा हस्तशल्पी मोहन लाल कुम्हार को दिया जाएगा।
एसीएस उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल अैर आयुक्त उद्योग मुक्तानन्द अग्रवाल ने 19 दिसम्बर को बिडला ऑडिटोरियम में आयोजित एमएसएमई कॉन्कलेव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संयुक्त सचिव उद्योग शुभम चौधरी, रीको के एडवाइजर इन्फ्रा पुखराज सेन, अतिरिक्त निदेशक बीआईपी, आनन्दी लाल वैष्णव, एमडी खादी हरिमोहन मीणा, ईडी रुडा एवं संयुक्त निदेशक उद्योग संजीव सक्सैना, ईडी यूपीएस एसएस शाह, एमडी बुनकर संघ आरके आमेरिया सहित विभाग व संबंधित संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement