Eight children killed in landslide in Pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2023 5:02 PM (IST)
पाकिस्तान में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी बचाव 1122 ने एक बयान में कहा कि कुछ बच्‍चे शांगला जिले में एक टीले के नीचे स्थित मैदान में गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय हुए भूस्खलन में नौ बच्‍चे दब गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार देर रात एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू 1122, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को बरामद किया।
स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे अब कोई लापता बच्चा नहीं है।
बचाव दल ने कहा कि इलाके में बुधवा से हो रही भारी बारिश के कारण यह भूस्‍खलन हुआ।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement