Egypt: Army killed 40 militants in Sinai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिस्र : सैन्य छापेमारी में 40 आतंकी ढेर, 5 गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2017 10:50 PM (IST)
मिस्र : सैन्य छापेमारी में 40 आतंकी ढेर, 5 गिरफ्तार
काहिरा। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों के ठिकानों पर सैन्य छापेमारी में कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मिस्र के सुरक्षा बलों ने उत्तरी सिनाई शहर के अरिश, रफाह व शेख जुवेद में जमीनी और हवाई छापेमारी में 40 खतरनाक आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छापेमारी में पांच अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।’’ मिस्र 2013 में सेना द्वारा तख्ता-पलट कर पूर्व इस्लामिक नेता मोहम्मद मोर्सी के निष्कासन के बाद से आतंकवाद से जूझ रहा है और इसका सर्वाधिक असर सिनाई प्रांत में है। तब से आतंकवादी हमलों में सैकड़ों पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गए हैं। बयान में कहा गया, ‘‘सैन्य अभियान के दौरान, विभिन्न किस्म के 20 वाहन और चार मोटरसाइकिलें ध्वस्त कर दी गईं।’’ बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं, साथ ही चिकित्सा एवं संचार उपकरणों को रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादियों के 52 ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement