Egypt and US start joint naval drills in Red Sea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिस्र, अमेरिका का लाल सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 09:20 AM (IST)
मिस्र, अमेरिका का लाल सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू
काहिरा। मिस्र और अमेरिका की नौसेनाओं ने लाल सागर में संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास को ईगल सैल्यूट 2017 नाम दिया गया है। देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास की योजना बनाई है। इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरता, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्याभ्यास में दिन और रात में संयुक्त ऑपरेशन की योजना एवं क्रियान्वयन सहित व्यापक गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में तलाशी एवं बचाव प्रशिक्षण और संदिग्ध जहाजों की जांच शामिल है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement