Eggs thrown at Hardik Patels car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हार्दिक पटेल की गाड़ी पर अंडे व पत्थर फेंके

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जून 2018 7:57 PM (IST)
हार्दिक पटेल की गाड़ी पर अंडे व पत्थर फेंके
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सभा को संबोधित करने गुजरात से आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विषम हालात का सामना करना पड़ा। उनकी कार पर दो जगह कुछ लोगों ने अंडे फेंके। एक जगह अंडे के साथ पत्थर भी फेंके गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया है। हार्दिक पटेल की गुरुवार को जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया था। पटेल को प्रशासन ने पहले अनुमति नहीं दी थी, बाद में उन्हें सर्शत सभा की अनुमति दी गई। पटेल कार पर सवार होकर पनागर जा रहे थे, तभी उनकी कार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने आगा चौक इलाके में अंडे फेंके और एक स्कूल की इमारत में छुप गए। आधारताल थाना क्षेत्र में तो हार्दिक की कार पर अंडे फेंकने के साथ कुछ पत्थर भी फेंके गए। पुलिस अधीक्षक एस.के. शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि हार्दिक की कार पर अंडे फेंकने वाले सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement