effective bundh called by united opposition in jharkhand Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्षी दलों के झारखंड बंद का दिखा असर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 9:49 PM (IST)
विपक्षी दलों के झारखंड बंद का दिखा असर
सहाय ने संवाददाताओं से कहा,हम पुलिस गोलीबारी की तीनों घटनाओं की न्यायिक जांच की मांग दुहराते हैं। वे 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम से जमीन का अधिग्रहण कर सकते हैं, लेकिन रघुवर सरकार जबरन जमीन का अधिग्रहण करने कोशिश में है। मरांडी ने कहा, राज्य सरकार अपने लोगों की जान और जमीन ले रही है। इसलिए अब लोग सरकार की नीतियों के विरोध में स़डकों पर उतर रहे हैं। बंद का आह्वान संयुक्त रूप से झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल द्वारा किया गया था। इसका झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा और माकपा ने समर्थन किया था। विपक्षी पार्टियां, राज्य सरकार द्वारा छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी) में अध्यादेश के जरिए संशोधन करने का विरोध कर रही है। वे पुलिस की गोलीबारी की तीन घटनाओं पर भी आक्रोश जता रही हैं, इसमें हजारीबाग जिले के बरकागांव की घटना भी शामिल है। (आईएएनएस) यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement