effective bundh called by united opposition in jharkhand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्षी दलों के झारखंड बंद का दिखा असर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 9:48 PM (IST)
विपक्षी दलों के झारखंड बंद का दिखा असर
रांची। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर दास सरकार के भूमि कानूनों में संशोधन और 55 दिनों के भीतर पुलिस गोलीबारी की तीन घटनाओं के विरोध में विपक्ष द्वारा आहूत बंद के कारण सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद रहीं। राज्य में 12 घंटे के बंद को लेकर रांची में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। विपक्षी नेताओं और हडताल समर्थकों के सडकों पर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया। खूंटी और हजारीबाग में पुलिस को गोलीबारी करनी पडी। इन दोनों जिलों में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में तीन स्कूली बच्चों सहित कम से से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं। खूंटी में प्रदर्शनकारियों ने डीसी एसपी और जिला जज के आवास पर पथराव किया। सुबह से शाम तक बंद के आह्वान पर स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और दूसरे जिले में बंद रहे। यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement