Education Minister Dotasara will communicate with the institution heads of Udaipur division-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर संभाग के संस्था प्रधानों से संवाद करेंगे शिक्षा मंत्री डोटासरा

khaskhabar.com: रविवार, 22 दिसम्बर 2019 9:50 PM (IST)
उदयपुर संभाग के संस्था प्रधानों से संवाद करेंगे शिक्षा मंत्री डोटासरा
उदयपुर। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ‘आओ चले विद्यालय की ओर’ अभियान के तहत सोमवार 23 दिसंबर को उदयपुर संभाग के समस्त माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों से शैक्षिक संवाद करेंगे। संयुक्त निदेशक शिवजी गौड ने बताया कि शहर के राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उदयपुर के साथ डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ एवं राजसमन्द जिलों के सीडीईओ, ब्लॉक के सीबीईओ एवं 2500 से अधिक संस्था प्रधान भाग लेंगे। सभी जिलों के संस्था प्रधान दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पंहुचकर अपना पंजीयन करवाएंगे जहां उन्हें परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे। इस अभियान के तहत शिक्षा मंत्री का यह तीसरा शैक्षिक संवाद कार्यक्रम है इससे पूर्व 8 नवम्बर को कोटा में तथा 16 दिसम्बर को बीकानेर में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुका है किंतु अधिकारियों की संख्या के लिहाज से यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डोटासरा सोमवार को सुबह 11 बजे डबोक एयरपोर्ट पंहुचेंगे जहां से सीधे राउमावि बारा (गिर्वा) तथा राउमावि पीपली ब (ऋषभदेव) के नवीन विद्यालय भवन का उदघाटन कर अपराह्न 3 बजे शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के लिए फतह स्कूल पंहुचेंगे। वे विश्राम उदयपुर में करेंगे तथा मंगलवार को आरएससीईआरटी के छात्रावास का उदघाटन करेंगे बाद में दोपहर 12 बजे पुनः हवाई मार्ग से जयपुर के लिये प्रस्थान कर जाएंगे।
कार्यक्रम में फतह स्कूल के बालाजी मंदिर के सामने वाले गेट से दुपहिया वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। गेट नम्बर 3 से केवल अतिथियों के वाहन ही प्रवेश करेंगे। राजसमंद,चित्ताैड़गढ़ व प्रतापगढ़ से आने वाले शिक्षाधिकारियों के 4 पहिया वाहन कुम्हारों का भट्टा से प्रवेश कर उदियापोल-भट्टा लिंक रोड पर वाहन पार्क करेंगे तथा वहीं रोडवेज बस स्टैंड के पीछे बने फतह स्कूल के गेट नम्बर 4 से प्रवेश करेंगे। डूंगरपुर- बांसवाड़ा से आने वाले शिक्षाधिकारी अपने वाहन उदियापोल से कुम्हारों का भट्टा लिंक रोड पर पार्क कर फतह स्कूल के पीछे वाले गेट नम्बर 4 से ही प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement