ED team reached secretariat in case of corruption in Yojana Bhavan in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के सचिवालय में ईडी : योजना भवन में मिले करोड़ों का मामला, DOIT की शासन सचिव आनंदी को सौंपा विभागीय जांच का पत्र

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2023 7:56 PM (IST)
राजस्थान के सचिवालय में ईडी : योजना भवन में मिले करोड़ों का मामला, DOIT की शासन सचिव आनंदी को सौंपा विभागीय जांच का पत्र
जयपुर। राजस्थान के सचिवालय में अब ईडी पहुंची गई है। जयपुर के योजना भवन में अलमारी से मिले करोड़ों रुपए की नकदी और एक किलो सोने के मामले की जांच इस कार्रवाई का हिस्सा है। ED की टीम ने आज DOIT की शासन सचिव आनंदी को विभागीय जांच का पत्र सौंपा है। इससे पहले जयपुर में सचिवालय स्थित योजना भवन की सरकारी अलमारी से 2.31 करोड़ रुपए और एक किलो सोना मिलने के मामले में ईडी की टीम ने निलंबित DOIT जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया था। बता दें कि जयपुर के शासन सचिवालय के पीछे योजना भवन के आईटी कार्यालय में करोड़ों रुपए की नगदी और सोना मिलने के मामले में ईडी की राजस्थान में एंट्री हो चुकी है। इस मामले में ACB की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब ईडी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईडी ने वेद प्रकाश यादव को वापस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे डिमांड पर भेजा था। अब ईडी की टीम जांच कर रही है कि करोड़ों रुपए की नकदी और सोना वेद प्रकाश का है या किसी और का। ईडी की एंट्री से राजस्थान में हलचल मची हुई है। वहीं कांग्रेस ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमले कर रही है।
वेद प्रकाश की भूमिका को जांच रही है ईडी
सचिवालय के पीछे स्थित सरकारी कार्यालय में करोड़ों रुपए की नकदी और सोना मिलने के मामले में ईडी बाल की खाल निकालने में लगी हुई है। ईडी को आशंका है कि कहीं वेद प्रकाश को मोहरा तो नहीं बनाया गया। इस एंगल को लेकर ईडी बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। इसके अलावा वेद प्रकाश के पद की भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है कि उनके पास क्या-क्या पावर थे। ईडी ने अपनी जांच आगे बढ़ते हुए ACB से अब तक हुई पूरी जांच की जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर एसीबी टीम अपनी जांच पड़ताल कर चुकी है।
ये है मामला
योजना भवन के बेसमेंट में बंद अलमारी में 20 मई 2023 को 2.31 करोड रुपये और एक किलो सोने की सिल्ली बरामद हुई थी। सोने की सिल्ली पर मेड स्विट्जरलैंड लिखा हुआ था। सोने की कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव को अलमारी खोलते और बैग रखते हुए देखा गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement