Advertisement
ED ने आप नेता संजय सिंह के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि लुटियन दिल्ली के विठ्ठलभाई पटेल हाउस में भी तलाशी अभियान चल रहा है।
मामले में अब तक ईडी ने चार चार्जशीट, एक मुख्य चार्जशीट और तीन सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की हैं। ईडी का मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है।
सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया है। सीबीआई की प्राथमिकी आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों में हेराफेरी) के तहत दर्ज की गई है।
सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंसधारियों को कथित तौर पर उनकी मर्जी से एक्सटेंशन दिया गया था। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर नीति नियम बनाए गए। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।
दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित घोटाले से संबंधित सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर 11 पर आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा भी सलाखों के पीछे है और सरकारी गवाह बन गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


