ED raids Khachariyawas residence, Gehlot calls it political misuse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, गहलोत ने बताया राजनीतिक दुरुपयोग

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 12:42 PM (IST)
खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड, गहलोत ने बताया राजनीतिक दुरुपयोग
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को निंदनीय बताया है। गहलोत ने याद दिलाया कि 2020 में राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने के प्रयासों के दौरान भाजपा का पुरजोर विरोध करने के कारण खाचरियावास को पहले भी 12 अगस्त 2020 को ईडी द्वारा 7-8 घंटे तक पूछताछ का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि खाचरियावास के भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर रहने के कारण ही ईडी ने फिर से उनके यहां कार्रवाई की है। गहलोत ने यह भी उल्लेख किया कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और तत्कालीन विधायक ओम प्रकाश हुडला के घरों पर भी राजनीतिक उद्देश्यों से ईडी ने छापे मारे थे, जिसमें एजेंसी की मंशा उजागर हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आश्चर्यजनक नहीं है। गहलोत ने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों का पूरी तरह से राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है और आम जनता भी यह समझ रही है कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement