Advertisement
बंगाल में तीन अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की रेड

खबर लिखे जाने तक तीनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान जारी था।
रेड किस सिलसिले में है, ईडी के अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई गेमिंग ऐप से जुड़े साइबर क्राइम को लेकर है। यह अपराध मूल रूप से दिल्ली में हुआ था।
हालांकि, सूत्रों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि इस कार्रवाई का ई-नगेट घोटाले से कोई लेना देना है या नहीं। ई-नगेट घोटाले में केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी पहले ही नकदी, बैंक खाते में जमा राशि और क्रिप्टो-करेंसी के रूप में कई करोड़ रुपये जब्त कर चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


