ED begins probe against Iqbal Kaskar and others in extortion case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इकबाल कासकर वसूली मामले में एक अन्य की गिरफ्तारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 9:23 PM (IST)
इकबाल कासकर वसूली मामले में एक अन्य की गिरफ्तारी
ठाणे। ठाणे पुलिस की जबरन वसूली निरोधक शाखा (एईसी) ने गुरुवार को इकबाल इब्राहिम कासकर के जबरन धन वसूली रैकेट के संबंध में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इकबाल कासकर पुलिस की हिरासत में है। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एईसी की एक टीम ने सट्टेबाजी रैकेट में संलिप्त और कासकर की वसूली गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में पंकज गंगार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई के बोरीवली पश्चिम में सोडावाला लेन स्थित उसके घर से उठाया गया। इससे पहले कासकर और उसके दो सहयोगियों इसरार जमील सैय्यद और मुमताज एजाज शेख को 18 सितम्बर को ठाणे के एक कारोबारी से वर्ष 2013 से मंहगे क्षेत्रों में चार घर और 30 लाख रुपये की वसूली की मांग करने के आरोप में उठाया गया था। पुलिस बिहार और मुंबई में कुछ लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने इन लोगों को बिल्डरों को डराने और फिरौती मांगने के लिए हथियार मुहैया कराए थे। एक अदालत ने बुधवार को भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके दो सहयोगियों की पुलिस रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने भी कासकर और तीन अन्य के खिलाफ फिरौती एवं संपत्ति के अवैध लेन-देन के लिए जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement