ED again contact Interpol about Lalit Modi,s case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माल्या के बाद अब ललित मोदी की बारी, ईडी ने इंटरपोल को लिखी चिट्ठी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 1:50 PM (IST)
माल्या के बाद अब ललित मोदी की बारी, ईडी ने इंटरपोल को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या के बाद ईडी ने अब ललित मोदी को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। ईडी ने इंटरपोल को पत्र लिखकर ललित मोदी की ताजा जानकारी साझा की है। इंटरपोल द्वारा ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से इनकार करने के बाद ईडी ने नए तथ्यों और जानकारी के साथ पहली बार इंटरपोल से संपर्क साधा है। ईडी ने पत्र में ललित मोदी पर इंटरपोल के पास गलत जानकारी वाले फर्जी कागजात जमा कराने का शक जताया है। बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिये लिखा था जिसे इंटरपोल ने खारिज कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, ललित मोदी ने इंटरपोल को बताया है कि उसके खिलाफ जो आईपीएल प्रसारण अधिकार का मामला चल रहा है, वह आपराधिक मामला नहीं है लिहाजा उसके खिलाफ नोटिस ना जारी किया जाये और ना ही भारत की प्रत्यर्पण मांग को माना जाए। ईडी का कहना है कि चेन्नई के जिस मामले की ललित मोदी जानकारी दे रहा है वैसी कोई रिपोर्ट चेन्नई पुलिस की तरफसे दी ही नहीं गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement