EC sends notice to Sasikala on her appointment on General Secreatary of AIADMK-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शशिकला महासचिव नियुक्ति पर 28 तक दें जवाब: EC

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 9:32 PM (IST)
शशिकला महासचिव नियुक्ति पर 28 तक दें जवाब: EC
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने ओ पन्नीरसेल्वम खेमे द्वारा अन्नाद्रमुक से अंतरिम महासचिव के रूप में वीके शशिकला की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर दस दिन के भीतर जवाब मांगा है। निर्वाचन आयोग ने साफ किया कि अगर वह निर्धारित तिथि तक जवाब देने में विफल रहती है, तो यह मान लिया जाएगा कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है और वह उसी आधार पर मामले में कार्रवाई करेगा। आयोग ने फिलहाल बेंगलुरू के पाराप्पना अग्रहारा जेल में बंद शशिकला को यह नोटिस भेजा है और उनसे 28 फरवरी तक जवाब देने को कहा है। राज्यसभा सदस्य वी. मैत्रेयन के नेतृत्व वाले पन्नीरसेल्वम खेमे की ओर से शशिकला को महासचिव बनाए जाने के खिलाफ कल दो आवेदन दिए जाने के बाद आयोग ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया। आवेदनों की प्रति शशिकला को भेजते हुए आयोग ने उनसे 28 फरवरी तक जवाब देने को कहा है और इसमें असफल रहने पर यह मान लिया जाएगा कि आपके पास अपने पक्ष में कहने को कुछ नहीं है और आयोग इस मामले में समुचित कार्रवाई करेगा।

[# ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement