Earthquake strike in Chile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिली में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.4

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 5:21 PM (IST)
चिली में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.4
सैंटियागो। मध्य एवं दक्षिण चिली में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 दर्ज की गई। आंतरिक मंत्रालय के आपातकाल के राष्ट्रीय कार्यालय (ओएनईएमआई) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, प्राथमिक रिपोर्ट से पता चलता है कि भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही आधारभूत सेवाएंऔर बुनियादी ढांचा क्षतिग्रसत हुआ है। ओएनईएमआई के मुताबिक, तकनीकी एजेंसियां क्षेत्रीय स्थिति का आकलन कर रही हैं।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.21 बजे आया। इसका केंद्र कुरिको में 30 किलोमीटर केंद्र में रहा। हालांकि, भूकंप की वजह से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement