Earthquake shake northeast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अप्रैल 2019 3:22 PM (IST)
भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर
शिलांग। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप से तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक भूकंप वैज्ञानिक ने आईएएनएस से कहा, "भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। यह अपरान्ह 1.15 बजे आया और इसका केंद्र मणिपुर के सेनापति जिले में था।"
भूकंप के झटके असम, मेघालय व पूर्वोत्तर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों -असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप वैज्ञानिक दुनिया का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में मानते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement