E-invoicing system to prevent overloading of vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग व्यवस्था

khaskhabar.com: रविवार, 10 दिसम्बर 2017 3:21 PM (IST)
वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग व्यवस्था
चण्डीगढ़ । हरियाणा सरकार द्वारा वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने के लिए ई-चालानिंग के माध्यम से परिवहन विभाग के साथ प्रशासन के अन्य विभागों को जोडऩे का निर्णय लिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब उपायुक्त द्वारा जिला स्तर पर अन्य विभागों के अधिकारियों को भी ओवरलोड भारी वाहनों के चालान के लिए अधिकृत किया जायेगा। इसके लिए प्रमुख स्थानों पर ई-चालान पोस्ट स्थापित होंगी जिनपर भारी वाहनों में लगे सामान की जांच के लिए भार तोलने के लिए कांटे भी लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ई-चालानिंग के लिए मनोनीत अधिकारियों के मोबाईल पर ई-चालान एप डाउनलोड किया जायेगा और सम्बन्धित अधिकारी को उसका यूजर नेम और पासवर्ड दिया जायेगा। अधिकारी चालानिंग पोस्ट पर वाहनों के भार का निरीक्षण करेंगे और अधिकृत मात्रा से ज्यादा भार लोड होने पर न केवल ई-चालानिंग से मौके पर ही चालान की राशि और जुर्माना राशि वसूल की जायेगी बल्कि वाहन में लोड किए गये क्षमता से अधिक भार को भी उतरवाया जायेगा। ई-चालान एप के संचालन के बारे में सभी अधिकारियों को जानकारी दी गई और आरम्भ में इन पोस्टों पर ऐसे अधिकारियों के सहयोग के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात किए जायेंगे। चालान की गई राशि का भुगतान वाहन चालक मौके पर ही कर सकता है। इसके अलावा क्षमता से अधिक भार मिलने पर चालान और जुर्माने के साथ-साथ वाहन को जब्त भी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement