E-banking financial literacy campaign will train employees Kurukshetra University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत कर्मचारियों को ई-बैंकिंग का प्रशिक्षण देगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 11:39 PM (IST)
वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत कर्मचारियों को ई-बैंकिंग का प्रशिक्षण देगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा फीस जमा करवाने के लिए अब विद्यार्थियों को बैंक जाने की जरुरत नहीं होगी। वे अपने मोबाईल से ही इंटरनेट पेमेंट गेटवे के माध्यम से विश्वविद्यालय की परीक्षा फीस को भर सकेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय में जमा होने वाली सभी तरह की फीस को कैशलैस करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय अगले एक सप्ताह में पेमेंट गेटवे तैयार करेगा और अगले 15 दिनों में विश्वविद्यालय में इसे लागू किया जाएगा। पहले चरण में विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की फीस को विद्यार्थी पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के सभी विभागों में जागरूकता के लिए एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक व कैडेट विभाग में जाकर डिजीटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कैलाशचन्द्र शर्मा के आदेशानुसार 16 दिसम्बर को विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजीटल पेमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि विभागों में जल्द से जल्द डिजीटल पेमेंट सिस्टम लागू किया जा सके। 19 दिसम्बर को विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहीं सीनियर बादल मना रहे हैं, कहीं जूनियर बादल डरा रहे हैं

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement