Advertisement
डूसू चुनाव : एनएसयूआई ने खोली 'मोहब्बत की दुकान', एबीवीपी ने कहा, 'हम सबसे बड़े छात्र संगठन'

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, "इस चुनाव में हमने संविधान की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, हिंसा मुक्त कैंपस और दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे गर्व है कि हमने दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल दी है, जो प्यार, एकता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।"
एनएसयूआई का कहना है कि उनकी यह जीत छात्रों की समस्याओं को हल करने और संविधान की भावना को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एनएसयूआई ने छात्रों के लिए एक सुरक्षित, हिंसा मुक्त और छात्र-हितैषी कैंपस बनाने का वादा किया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का कहना है कि चुनाव में एबीवीपी सबसे बड़ा छात्र संगठन बना हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव नतीजे आए हैं, जिनमें उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी सबसे बड़ा छात्र संगठन बना हुआ है। एबीवीपी दिल्ली विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण चुनाव पूर्ण कराने के लिए धन्यवाद करती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


