Advertisement
पीएम मोदी के कार्यकाल में उधमपुर में विकास का बिछा जाल : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

उधमपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उधमपुर प्रशासन और स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुविधाओं की समय पर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पीआरआई के एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने पानी की कमी, बिजली की कमी, खस्ताहाल सड़कें और अनधिकृत पार्किंग जैसे मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश जारी किए।
जिला प्रशासन से जनता के मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव कदम उठाने की अपील की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार का हर कदम समाज के सभी वर्गों के जीवन को आसान बनाने के लिए है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


